दिशा धियाणी
हमारा प्रयास पहाड़ की उन बेटी-ब्वारियों, दिशा-धियाणियों को आत्मनिर्भर बनाने का है, जो पहाड़ में पहाड़ जैसे मेहनत करती हैं। उनकी मेहनत से ही हमें और आपको शुद्ध पहाड़ी उत्पाद मिल पाते हैं। आप भी दिशा धियाणी से पहाड़ी उत्पाद खरीदकर अपना योगदान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में दे सकते हैं। आइए मिलकर कुछ ऐसा करें कि हम अपनी दिशा-धियाणियों के हाथों को मजबूत कर सकें।
दिशा धियाणी…मतलब शुद्धता की गारंटी। यहां आपको सभी तरह के पहाड़ी जैविक उत्पाद मिल जाएंगे। दिशा धियाणी से आप जो भी खरीदेंगे, उससे यह तय हो जाएगा कि पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में आपका भी योगदान है। पहाड़ी उत्पाद जहां आपको बीमारियों से बचाएंगे। वहीं, स्वाद भी भरपूर देंगे। दिशा धियाणी का लक्ष्य पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।